रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

करीना कपूर ने मेघना गुलजार को बताया सख्त निर्देशक

C

CG Khabar

12 सित. 2026, 09:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 6

करीन-मेघना गुलजार
करीन-मेघना गुलजार

मुंबई । डेस्क: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी आगामी फिल्म 'दायरा' के निर्देशक मेघना गुलजार के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि 26 साल लंबे करियर के बावजूद सेट पर उन्हें एक नए कलाकार जैसा महसूस हुआ. करीना के अनुसार, मेघना गुलजार सेट पर अनुशासन और प्यार का बेहतरीन संतुलन बनाए रखती हैं, जिससे कलाकारों में जिम्मेदारी का अहसास बना रहता है. 


वह सेट पर किसी भी बात को लेकर इतनी सख्त थीं कि करीना खुद समय से आधा घंटा पहले पहुंच जाया करती थीं.

विज्ञापन


फिल्म में करीना 'अजूनी' नामक एक बेहद न्यायप्रिय महिला का किरदार निभा रही हैं, जबकि उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन 'रमन' नाम के एक सख्त और अनुशासित व्यक्ति के रूप में दिखेंगे. 


करीना ने खुलासा किया कि इस किरदार के लिए उन्हें अपनी सामान्य अभिनय शैली और हाव-भाव को पूरी तरह से बदलना पड़ा. यहां तक कि कपड़ों के पहनावे को लेकर भी निर्देशक अपनी सोच पर कायम रहीं और किसी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी.


इसी दौरान अभिनेता पृथ्वीराज ने बताया कि वह अपनी दूसरी फिल्म 'वाराणसी' की तैयारी के चलते थोड़े ज्यादा मस्कुलर नजर आ रहे थे, जिसे देखकर मेघना काफी सतर्क हो गई थीं. 


वहीं कार्यक्रम में मौजूद दिग्गज गीतकार गुलजार ने करीना और पृथ्वीराज के प्रदर्शन की जमकर सराहना की. जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज द्वारा निर्मित, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार की यह सामाजिक ताने-बाने पर आधारित फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP