रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

'कांटा लगा गर्ल' शेफ़ाली का निधन

C

CG Khabar

28 जून 2025, 07:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

शेफ़ाली जरीवाला
शेफ़ाली जरीवाला

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: 'कांटा लगा गर्ल' शेफ़ाली जरीवाला का निधन हो गया है. वह 42 वर्ष की थी. शेफ़ाली जरीवाला के अंधेरी के लोखंडवाला घर में बालीवुड के कलाकारों का हुजूम लग गया है.


मौत की वजह अभी साफ नहीं है. शेफाली के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. इसके लिये उसके शव को कूपर अस्पताल भेजा गया है. फ़ारेंसिंक की टीम शेफ़ाली के घर पहुंच चुकी है.

विज्ञापन


शेफ़ाली के पिताजी चार्टर्ड एकाउंटटेंट थे तथा मां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नोकरी करती थी. शेफ़ाली को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जाना जाता था. 


उसने बीते दिनों की मशहूर गाने कांटा लगा के रीमेक गाने से अपने कैरियर की शुरूआत की थी. इसके बाद भी उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियोज़ में काम किया. वो 'मुझसे शादी करोगी' समेत कुछ फ़िल्मों में भी नज़र आई थीं.


साल 2020 में शेफ़ाली रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीज़न में भी दिखीं. इस सीज़न में शेफ़ाली और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग को फ़ैंस ने काफ़ी पसंद किया था. उन्होंने 'नच बलिये' जैसे डांस रियलिटी शोज़ में भी भाग लिया. इस शो में वो पराग त्यागी के साथ दिखीं.


शेफ़ाली ने कई बार इंटरव्यू में बताया कि किशोरावस्था में वो एपिलेप्सी से जूझ रही थीं. ये एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है, जिससे पीड़ित शख़्स को दौरे पड़ते हैं. शेफाली ने बताया था कि 15 साल की उम्र में उन्हें पहली बार दौरा पड़ा और क़रीब एक दशक तक वो इसका इलाज कराती रहीं.


शेफ़ाली की मृत्यु से दुखी सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "मैं बेहद सदमे में हूं, दिल भारी है और बहुत दुखी हूं… हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे अच्छी दोस्त शेफ़ाली अब हमारे बीच नहीं रहीं. अभी भी यकीन नहीं हो रहा. तुम्हें हमेशा तुम्हारी मुस्कान, अंदाज़ और जज़्बे के लिए याद किया जाएगा. ओम शांति."


वहीं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्स पर लिखा है, "अब तक शेफ़ाली के जाने की ख़बर पर यक़ीन नहीं हो रहा. बहुत जल्दी चली गईं. उनके पति और परिवार के लिए दिल से दुख महसूस कर रही हूं."


एक बार शेफ़ाली जरीवाला ने कहा था, "एक आर्टिस्ट अपनी पहचान बनाने के लिए कितनी मेहनत करता है, और मेरे साथ तो ये मेरे पहले ही प्रोजेक्ट से हो गया. मैं पूरी दुनिया में इकलौती 'कांटा लगा गर्ल' हूं और अपनी आख़िरी सांस तक इसी नाम से पहचाने जाना चाहूंगी." 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP