रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

CJI सूर्यकांत बोले- मीडिया ने मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया

C

CG Khabar

16 मई 2026, 01:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

जस्टिस सूर्यकांत
जस्टिस सूर्यकांत

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने अपने "कॉकरोच" वाले बयान पर मचे बवाल के बाद शनिवार को एक स्पष्टीकरण जारी किया है. उन्होंने कहा कि मीडिया के एक हिस्से ने शुक्रवार को अदालती सुनवाई के दौरान की गई उनकी मौखिक टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया है, जिससे उन्हें बेहद दुख पहुँचा है.


सीजेआई सूर्यकांत ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके निशाने पर देश का युवा नहीं, बल्कि फर्जी डिग्री के सहारे विभिन्न क्षेत्रों में घुसपैठ करने वाले लोग थे. 

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया, "मैंने विशेष रूप से उन लोगों की आलोचना की थी जो फर्जी और जाली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशे में आ गए हैं. ऐसे ही कुछ लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य प्रतिष्ठित पेशों में भी घुस आए हैं, जो परजीवी (पैरासाइट्स) की तरह हैं."


गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के कुछ वकीलों की कथित फर्जी डिग्री से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कड़ी नाराजगी जताई थी. उन्होंने याचिकाकर्ता और वकील संजय दुबे को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोग कोई रोजगार न मिलने पर वकालत, मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर व्यवस्था पर हमला करना शुरू कर देते हैं.


अपने स्पष्टीकरण में मुख्य न्यायाधीश ने युवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि यह सोचना पूरी तरह से बेबुनियाद है कि उन्होंने देश के युवाओं की आलोचना की है. उन्होंने कहा, "मुझे न केवल अपने वर्तमान और भविष्य के मानव संसाधन पर गर्व है, बल्कि भारत का हर युवा मुझे प्रेरित करता है. देश के युवा मुझे बेहद सम्मान देते हैं और मैं उन्हें विकसित भारत के मजबूत स्तंभ के रूप में देखता हूँ."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP