Justice सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI
नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रपति ने जस्टिस सूर्यकांत को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया है. सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर, 2025 से कार्यभार संभालेंगे.
यह नियुक्ति मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई के 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी.
इस खबर की पुष्टि करते हुए, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पोस्ट किया, "भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने श्री जस्टिस सूर्यकांत, जो भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं, को 24 नवंबर, 2025 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है." कानून मंत्री ने जस्टिस सूर्यकांत को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं.
इससे पहले, निवर्तमान CJI गवई ने ही केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस सूर्यकांत का नाम अगले CJI के लिए प्रस्तावित किया था.
53वें CJI के रूप में, जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक रहेगा.