शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

जोसेफ विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, स्टालिन का युग समाप्त

C

CG Khabar

10 मई 2026, 06:27 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

विजय TVK
विजय TVK

चेन्नई । डेस्क: तमिलनाडु की राजनीति में पांच दशकों से चले आ रहे द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दबदबे को खत्म करते हुए टीवीके (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 


4 मई को आए चुनावी नतीजों में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जिसके बाद कई दिनों की राजनीतिक रस्साकशी के बाद विजय बहुमत साबित करने में सफल रहे. राज्यपाल ने अभिनेता से नेता बने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है.


विजय की इस ऐतिहासिक जीत में विपक्षी दलों के गठबंधन ने अहम भूमिका निभाई. शनिवार को वीसीके (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) द्वारा बिना शर्त समर्थन देने के बाद टीवीके का आंकड़ा 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 120 तक पहुंच गया. 


इससे पहले कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम ने भी टीवीके को अपना समर्थन दिया था. एमके स्टालिन की जगह सत्ता संभालने वाले विजय के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती सदन के पटल पर अपनी सरकार का बहुमत साबित करना होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP