सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

भारत हुआ नक्सल मुक्त- अमित शाह

C

CG Khabar

30 मार्च 2026, 01:16 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

नक्सल
नक्सल

नई दिल्ली | डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि देश 'नक्सल-मुक्त' हो चुका है.


उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक नक्सल-मुक्त भारत का था. पूरी प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी होने के बाद देश को सूचित किया जाएगा, मगर मैं ऐसा बोल सकता हूं कि हम नक्सल मुक्त हो गए हैं."

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 'नक्सलवाद' ख़त्म करने के लिए कुछ नहीं किया.


अमित शाह संसद में 'देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कराने के प्रयासों' पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे.


उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह जी ने देश के सामने स्वीकार किया था कि कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट से भी बड़ी चुनौती देश के सामने नक्सलवाद है, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया."


इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया, "देश के 12 राज्यों को रेड कॉरिडोर बना दिया गया और वहाँ क़ानून का शासन समाप्त कर दिया गया. 12 करोड़ लोग ग़रीबी के अंदर सालों तक जीते रहे. दोनों तरफ़ से 20 हज़ार युवा मारे गए, कई दिव्यांग बन गए. आख़िर इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?"


अमित शाह ने माओवादियों के सरेंडर से जुड़ी सरकार की नीति का भी ज़िक्र किया और कहा कि 'जो हथियार डालता है, उसी से बातचीत होती है और गोली का जवाब गोली से दिया जाता है'.


उन्होंने कहा, "कुछ लोग चर्चा से नहीं मानते, उनके ख़िलाफ़ बल प्रयोग करना पड़ता है. उनके अत्याचार से निर्दोष नागरिकों को बचाना पड़ता है. इन्होंने किसानों के खेतों में बम लगाकर उन्हें अपंग बना दिया गया. बच्चों के स्कूलों में रेड कर उन्हें भर्ती किया गया. मोदी सरकार में हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है. कोई समझ जाए तो ठीक है, नहीं तो फ़ोर्स इसी दिन के लिए बनाई गई है."


केंद्रीय गृह मंत्री ने माओवादियों के सरेंडर से जुड़ी जानकारी भी दी.


उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की स्टेट कमेटियों के सदस्य सरेंडर कर चुके हैं. ओडिशा में जो चार बचे थे, उनमें से एक ने सरेंडर किया और तीन मारे गए. तेलंगाना में छह ने सरेंडर किया, तीन मारे गए. अब वहाँ एक भी नहीं बचा है."


उन्होंने कहा, "इस प्रकार उनका पॉलित ब्यूरो और सेंट्रल स्ट्रक्चर लगभग समाप्त हो चुका है. हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक नक्सल-मुक्त भारत का था. पूरी प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी होने के बाद देश को सूचित किया जाएगा, मगर मैं ऐसा बोल सकता हूं कि हम नक्सल मुक्त हो गए हैं."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

एक घंटा पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

एक घंटा पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

4 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

16 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

19 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP