भारत को मिली रूस से तेल खरीदने की अस्थायी छूट
वॉशिंगटन । डेस्क: वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच ऊर्जा कूटनीति के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर, अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने की घोषणा की है. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
बेसेंट के अनुसार, ईरान द्वारा वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने की कोशिशों से उत्पन्न दबाव को कम करने के लिए यह छूट दी गई है, हालांकि अमेरिका को उम्मीद है कि भविष्य में भारत अमेरिकी तेल के आयात में और अधिक बढ़ोतरी करेगा.
President Trump’s energy agenda has resulted in oil and gas production reaching the highest levels ever recorded.
— Treasury Secretary Scott Bessent (@SecScottBessent) March 6, 2026
To enable oil to keep flowing into the global market, the Treasury Department is issuing a temporary 30-day waiver to allow Indian refiners to purchase Russian oil.…
यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होने वाली तेल की आपूर्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
भारत अपनी जरूरत का लगभग 40% कच्चा तेल इसी मार्ग से मंगवाता है, जो वर्तमान में क्षेत्रीय संघर्षों के कारण बाधित होने की कगार पर है.
इस बीच, रूस ने भी भारत को आपूर्ति सुचारू रखने का संकेत दिया है, जिसके तहत करीब 95 लाख बैरल रूसी तेल भारतीय समुद्री क्षेत्र के करीब पहुँच चुका है.
भारत, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है, वर्तमान में केवल 25 दिनों का आपातकालीन भंडार रखता है, जिसके कारण सरकार किसी भी संभावित व्यवधान से निपटने के लिए वैकल्पिक विकल्पों पर बारीकी से नज़र रख रही है.