शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन में मेरी भूमिका होनी चाहिए- ट्रंप

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 05:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । डेस्क: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और विवादित बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी होनी चाहिए. 


एक समाचार वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ किया कि वह ईरान में एक ऐसा चेहरा चाहते हैं जो क्षेत्र में शांति और सद्भाव ला सके.


ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को सिरे से खारिज कर दिया. 56 वर्षीय मोज्तबा पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने उन्हें "लाइटवेट" करार दिया और कहा कि उन्हें शासन का कोई अनुभव नहीं है. 


ट्रंप ने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने वहां डेल्सी रोड्रिगेज की नियुक्ति में भूमिका निभाई, वैसी ही सक्रियता वह ईरान के मामले में भी चाहते हैं.


इस बीच, क्षेत्र में तनाव चरम पर है. इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमले जारी हैं. 


इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने भी सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि ईरान का अगला नेता इजरायल के लिए खतरा बना रहा, तो उसे भी "खत्म" कर दिया जाएगा. ट्रंप के इस बयान ने अब उन चर्चाओं को तेज कर दिया है कि क्या अमेरिका और इजरायल का अंतिम लक्ष्य ईरान में पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन करना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP