सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

दिल्ली में H1N1 का कहर: DMA की एडवाइजरी जारी, जानें क्या करें और क्या न करें

C

CG Khabar

26 अग. 2026, 05:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

N95 mask
N95 mask

नई दिल्ली । डेस्क: राजधानी दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस साल अब तक H1N1 के 2,308 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इन्फ्लूएंजा A और B के कुल मरीजों का आंकड़ा 3,000 के पार पहुंच गया है. 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जहां पिछले साल H3N2 सब-टाइप का असर ज्यादा था, वहीं इस साल H1N1 के मामले सबसे अधिक देखने को मिल रहे हैं.

विज्ञापन


बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए DMA ने लोगों से मास्क पहनने और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर N95 मास्क पहनें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा न लें. 


इसके अलावा, अस्पतालों और ओपीडी में स्वास्थ्यकर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं.


स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में पर्याप्त बेड, दवाइयां और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए हैं. किसी भी यात्रा से लौटने वाले लोगों को कम से कम 10 दिनों तक अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने की सलाह दी गई है. DMA ने लोगों से घबराने के बजाय जिम्मेदारी से सावधानियां बरतने की अपील की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP