पति ने कराई पत्नी की शादी प्रेमी से
नई दिल्ली । डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोड़ारे गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिंदूर धोकर उसे उसके प्रेमी से ही शादी करा दी. यह घटना तब हुई जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी किसी और के साथ संबंध रखती है.
पति ने बताया कि वह गुजरात में पीओपी का काम करता था और उसकी पत्नी का संबंध उसके सहकर्मी से हो गया. जब वह बीमारी के कारण गांव लौटा, तो पत्नी का प्रेमी भी उसके पीछे-पीछे गांव आ गया. पति ने कहा कि उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. अंततः उसने दोनों को मंदिर ले जाकर शादी करा दी.
शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पति कहता नजर आ रहा है कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता. वहीं, प्रेमी ने खुशी-खुशी शादी स्वीकार कर ली. पत्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ गलत बातें फैलाई जा रही हैं.
पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि, प्रेमी के शादीशुदा होने की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और जटिल हो गया है.
इस घटना ने गांव में तहलका मचा दिया है, और लोग इस अनोखे फैसले पर चर्चा कर रहे हैं.