रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

H

Hupendra Sharma

23 जुल. 2025, 07:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 सड़क हादसा
सड़क हादसा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसा बुधवार की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच नवा रायपुर में हुआ है.


निखिल की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे में एक दूसरा युवक भी घायल हुआ है, जिसे निखिल का दोस्त बताया जा रहा है. 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सत्य साईं अस्पताल के पास हुई. निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था. तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि निखिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बुलेट के भी परखच्चे उड़ गए.


बाइक में सवार एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे की सूचना मिलते ही रायपुर एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की.


वहीं मंत्री केदार कश्यप ने भी कुछ देर में घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया.


बताया जा रहा है कि घटना के बाद बुलेट का स्पीडोमीटर 140 पर ठहरा हुआ है. इससे आशंका जताई जा रही है कि हादसे के दौरान बुलेट बाइक काफी स्पीड में रही होगी. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP