सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार अवामी लीग चुनाव से बाहर

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 06:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

शेख हसीना
शेख हसीना

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी 'अवामी लीग' को फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 1971 के बाद बांग्लादेश के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोका गया है. 


मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अवामी लीग को लेकर सरकार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और उन्हें आगामी चुनावों से बाहर रखा जाएगा.

विज्ञापन


यह बयान उन अमेरिकी सांसदों की अपील के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में 'समावेशी चुनाव' कराने का आग्रह किया था. अमेरिकी प्रतिनिधि ग्रेगरी मीक्स और बिल हुइज़ेंगा सहित पांच सांसदों ने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर अवामी लीग को बाहर किए जाने पर चिंता जताई थी. 


हालांकि, शफीकुल आलम ने इस पत्र की जानकारी होने से इनकार किया है. 


गौरतलब है कि अंतरिम सरकार ने मई 2025 में अवामी लीग की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि इसके छात्र संगठन 'छत्र लीग' को अक्टूबर 2024 में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था. 


शेख हसीना फिलहाल देश से बाहर हैं और इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल उन्हें मौत की सजा सुना चुका है. उधर, हसीना ने पहले ही कहा है कि यदि अवामी लीग को रोका गया, तो उनके समर्थक मतदान का बहिष्कार कर सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP