शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

भारतीय ट्रक ड्राइवर को 45 साल की सजा का खतरा

C

CG Khabar

25 अग. 2025, 12:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सजा
सजा

नई दिल्ली । डेस्क: फ्लोरिडा के एक भीषण सड़क हादसे में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत के मामले में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह पर 45 साल की जेल की सजा का खतरा मंडरा रहा है. 28 वर्षीय हरजिंदर, जो पंजाब के रहने वाले हैं, ने कुछ साल पहले ट्रक ड्राइवर के रूप में वीजा और लाइसेंस प्राप्त कर कैलिफोर्निया में रहना शुरू किया था.


अभियोजन के अनुसार, 12 अगस्त को फ्लोरिडा टर्नपाइक पर हरजिंदर ने अपने ट्रक से गलत तरीके से यू-टर्न लिया, जिसके कारण पीछे से आ रही एक कार टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. 


दुर्घटना के बाद हरजिंदर कैलिफोर्निया भाग गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर फ्लोरिडा लाया. 


अमेरिकी कानून के तहत, सड़क दुर्घटना में किसी की मौत होने पर अधिकतम 15 साल की सजा हो सकती है. चूंकि इस मामले में तीन लोगों की जान गई, इसलिए हरजिंदर को कुल 45 साल की सजा हो सकती है.


पंजाब में हरजिंदर के गांव में यह खबर पहुंचने पर उनके परिवार वाले स्तब्ध हैं. परिवार का कहना है, "हरजिंदर की उम्र अभी 28 साल है. अगर उन्हें 45 साल की जेल हुई, तो परिवार का क्या होगा, यह कल्पना से परे है."


गांववासियों ने भी हरजिंदर के परिवार का समर्थन किया है और उनका कहना है कि यह दुर्घटना जानबूझकर नहीं हुई थी. हालांकि, वे यह भी मानते हैं कि हरजिंदर को यू-टर्न नहीं लेना चाहिए था.


इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. आरोप है कि हरजिंदर ने मेक्सिको सीमा के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था. 


ट्रम्प प्रशासन ने सवाल उठाया है कि अवैध प्रवेश के बावजूद हरजिंदर को ड्राइविंग लाइसेंस कैसे मिला. 


दूसरी ओर, कैलिफोर्निया के गवर्नर कार्यालय ने पलटवार करते हुए कहा कि ट्रम्प के नेतृत्व वाली फेडरल सरकार ने ही हरजिंदर को काम करने की अनुमति दी थी. 


इस विवाद के बीच व्हाइट हाउस ने विदेशी ट्रक ड्राइवरों को वीजा देने पर रोक लगाने की घोषणा की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP