रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

स्वतंत्रता दिवस: 1947 रुपये की एसआईपी साबित होगी बड़ी बचत

स्वतंत्रता दिवस: 1947 रुपये से भविष्य का आर्थिक आजादी

C

CG Khabar

04 अग. 2025, 12:37 AM 3 मिनट में पढ़ें 4

म्ययुचल फंंड सिप
म्ययुचल फंंड सिप

नई दिल्ली । डेस्क: 15 अगस्त 2025 को, जब हम ब्रिटिश शासन से मुक्ति की खुशी में अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे. यह हमारे लिये आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में कदम बढ़ाने का भी सुनहरा अवसर हो सकता है. 


जिस तरह 1947 में भारत ने नई शुरुआत की थी, उसी तरह इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रतीकात्मक रूप से 1,947 रुपये के मासिक SIP (सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) के साथ हम अपने व्यक्तिगत आर्थिक सफर की शुरुआत कर सकते हैं. यह राशि न केवल किफायती है, बल्कि यह भविष्य में हमारी आर्थिक आजादी की नींव भी बन सकती है.

विज्ञापन


2047 तक, यानी भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस तक, 1,947 रुपये के मासिक SIP से आप कितना रुपया बना सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका वार्षिक रिटर्न 12%, 13%, 14% या 15% है. उदाहरण के लिये:


12% वार्षिक रिटर्न पर, कुल निवेश 5,14,008 रुपये होगा, जिसमें अनुमानित पूंजीगत लाभ 17,85,271 रुपये और कुल रकम 22,99,279 रुपये होगा.

13% वार्षिक रिटर्न पर, पूंजीगत लाभ 21,20,999 रुपये और कुल रकम 26,35,007 रुपये होगा.

14% वार्षिक रिटर्न पर, पूंजीगत लाभ 25,08,973 रुपये और कुल रकम 30,22,981 रुपये होगा.

15% वार्षिक रिटर्न पर, पूंजीगत लाभ 29,57,310 रुपये और कुल रकम 34,71,318 रुपये होगा.


मात्र 1,947 रुपये के मासिक SIP से आप अगले 22 वर्षों में लाखों रुपये का पूंजीगत लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने वित्तीय लक्ष्यों के करीब पहुंच सकते हैं. इस स्वतंत्रता दिवस पर खुद को एक छोटा लेकिन शक्तिशाली उपहार दें-आर्थिक स्वतंत्रता की ओर पहला कदम.


SIP क्या है?

SIP यानी सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में निवेश का एक सुव्यवस्थित तरीका है. इसमें निवेशक नियमित अंतराल (जैसे मासिक) पर एक निश्चित राशि निवेश करता है. यह छोटे-छोटे निवेश के माध्यम से लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने का एक अनुशासित तरीका है.


SIP के फायदे

नियमित निवेश: SIP के जरिये कम राशि को नियमित रूप से निवेश करना आसान और कम जोखिम भरा है.

बाजार की अस्थिरता का लाभ: बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर कम कीमत पर ज्यादा यूनिट और ज्यादा कीमत पर कम यूनिट खरीदे जा सकते हैं.

लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण: नियमित SIP से लंबे समय में मजबूत वित्तीय कोष बनाया जा सकता है.

सुविधाजनक और आसान: म्यूचुअल फंड कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन SIP शुरू करने की सुविधा प्रदान करती हैं.


SIP शुरू करने के लिये, निवेशक को पहले एक म्यूचुअल फंड स्कीम चुननी होगी और फिर एक निश्चित राशि (जैसे 1,000 रुपये मासिक) के साथ SIP शुरू करना होगा. निवेश की राशि और अवधि निवेशक के वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम लेने की क्षमता पर निर्भर करती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP