रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को जेल

C

CG Khabar

17 दिस. 2025, 02:37 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट

उदयपुर । डेस्क: 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उदयपुर की एक अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


यह मामला उदयपुर स्थित 'इंदिरा आईवीएफ' के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत पर आधारित है. डॉ. मुर्डिया का आरोप है कि उनकी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाने के नाम पर उनसे 30 करोड़ रुपये की ठगी की गई और उन्हें 200 करोड़ रुपये की कमाई का झांसा दिया गया. 

विज्ञापन


पुलिस जांच में फर्जी दस्तावेज, बिल और फर्जी वेंडरों की संलिप्तता भी सामने आई है. 7 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किए गए इस जोड़े ने स्वास्थ्य आधार पर जमानत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया. 


अब उन्हें उदयपुर सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. हालांकि, विक्रम भट्ट ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके खिलाफ एक साजिश बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP