शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन: भारत सहित दुनिया भर में लाखों यूजर्स परेशान

C

CG Khabar

19 जुल. 2026, 05:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

facebook-meta
facebook-meta

नई दिल्ली । डेस्क: मेटा के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक के सर्वर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण रविवार को दुनिया भर के लाखों यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस आउटेज के चलते ऐप और वेबसाइट दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को लॉग-इन करने और फीड रिफ्रेश करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


वेबसाइट आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) के अनुसार, अमेरिका में रविवार सुबह तक करीब 4,808 फेसबुक यूजर्स ने आउटेज की शिकायत दर्ज कराई. इनमें से लगभग 63 प्रतिशत यूजर्स को सीधे वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी हो रही थी. 


वहीं दूसरी ओर, इंस्टाग्राम के भी करीब 2,829 यूजर्स ने ऐप काम न करने की रिपोर्ट दर्ज की.


यह समस्या केवल अमेरिका तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है. 


समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर में भी फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं रुक-रुक कर चल रही हैं, जिससे वहां के यूजर्स को भी असुविधा हो रही है. 


इस तकनीकी गड़बड़ी और आउटेज के कारणों को लेकर जब मेटा कंपनी से ईमेल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कंपनी की तरफ से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान या जवाब सामने नहीं आया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP