शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़ी सौगात मिली है. कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

C

CG Khabar

06 नव. 2026, 02:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 50

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

रायपुर । संवाददाता: राज्य के युवाओं को एक बड़ा अवसर प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत समूह-2, उपसमूह-02, तृतीय श्रेणी (स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर) के कुल 1,703 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर इस बार मंडल द्वारा इन पदों के चयन हेतु पहली बार लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. 

परीक्षा का आयोजन राज्य के पांचों संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई अलग-अलग पदों को भरा जाना है. इसमें सर्वाधिक 1,206 पद सहायक ग्रेड-3 के हैं. इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, पंजीयक लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 पद, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34 पद और शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30 पद शामिल हैं. वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी.

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 5 नवम्बर से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 27 नवम्बर 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी. यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 28 से 30 नवम्बर तक शाम 5 बजे तक उसमें सुधार कर सकते हैं. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा.

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. नियम अनुसार, परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा, जिससे आवेदन के समय भुगतान किया गया था. इस परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए उम्मीदवार सीधे मंडल के आधिकारिक पोर्टल https://cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

6 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

7 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

7 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

7 घंटे पहले

सुरक्षा बल का जवान
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्रेगुट्टा के जंगलों में नक्सलियों का घातक जखीरा बरामद, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP