शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 3 डिप्लोमा और 8 स्नातक स्तर के 11 हेल्थ कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह प्रशिक्षण छात्रों को मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर प्रदान करेगा.

C

CG Khabar

06 नव. 2026, 08:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 30

AI Generated Photo
AI Generated Photo

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु 11 विभिन्न स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है. इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है. शिक्षा पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों के लिए अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटरों तथा डायलिसिस केंद्रों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे.

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने अथवा शुल्क का भुगतान करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रवेश अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. विस्तृत विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन की प्रक्रिया और शुल्क संरचना की संपूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है.

इन पाठ्यक्रमों में अध्ययन के साथ-साथ चिकित्सा जगत की विविध तकनीकी प्रणालियों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा. एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी का अध्ययन करने वाले विद्यार्थी आपातकालीन विभाग, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में तकनीकी सहायता का कार्य संभाल सकेंगे.

वहीं, डायलिसिस टेक्नोलॉजी के स्नातकों के लिए गुर्दा रोग विभागों एवं डायलिसिस सेंटरों में अवसर रहेंगे. ऑप्टोमेट्री के छात्र नेत्र चिकित्सालयों तथा विजन टेस्टिंग सेंटरों में कार्य कर सकेंगे.

रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे जैसी जांच सेवाओं का प्रशिक्षण मिलेगा. इसके अतिरिक्त, मेडिकल लेबोरेटरी से संबंधित कोर्स पूरा करने के पश्चात ब्लड बैंक, शोध प्रयोगशालाओं और पैथोलॉजी लैब में कार्य करने के रास्ते खुलेंगे.

संस्थानों द्वारा कुल 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है, जिनमें 3 डिप्लोमा तथा 8 स्नातक (डिग्री) स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं.

डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम:

1) मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी

2) डायलिसिस टेक्नोलॉजी

3) एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी

विज्ञापन

स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम:

1) बैचलर ऑफ फिजिशियन एसोसिएट्स

2) बैचलर ऑफ साइंस हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट

3) बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी

4) बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी

5) बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी

6) बैचलर्स ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी

7) बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री

8) बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

48 मिनट पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

59 मिनट पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

एक घंटा पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

एक घंटा पहले

सुरक्षा बल का जवान
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्रेगुट्टा के जंगलों में नक्सलियों का घातक जखीरा बरामद, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- पेंड्रा में को की मौत
छत्तीसगढ़

पेंड्रा: अनियंत्रित हार्वेस्टर की चपेट में आई बाइक, युवक-युवती ने तोड़ा दम

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP