शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

पारिवारिक विवाद और शक के चलते बेंगलुरु में एक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत उसके मायके के छह सदस्यों को दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया. खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर सभी की हत्या की गई और शवों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया गया.

C

CG Khabar

06 नव. 2026, 01:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 26

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
हत्या का आोरपी इंदुशेखर

बेंगलुरु । डेस्क: बेंगलुरु के चिक्काबल्लापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ इंदुशेखर नाम के एक टैक्सी ड्राइवर पर अपनी पत्नी और उसके मायके के 6 सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. मृतकों में इंदुशेखर की पत्नी सुनीता, सास रूपवती, दो साले, उनकी पत्नियाँ और सात साल का एक भांजा शामिल हैं. एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस की शुरुआती जाँच के अनुसार, इंदुशेखर और उसकी पत्नी सुनीता के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी. सुनीता अक्सर अपने मायके वालों से बातचीत करती थी और उनके यहाँ जाती थी. 

इसी बात से इंदुशेखर के मन में शक पैदा हुआ कि उसके गृहकलेश के पीछे उसके ससुराल वाले ही ज़िम्मेदार हैं. इसी शक और आक्रोश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया या नहीं, इसकी स्पष्ट वजह तलाशने में पुलिस जुटी है.

पुलिस का दावा है कि इंदुशेखर ने पूछताछ के दौरान सातों लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली है. 

जाँच में सामने आया है कि इंदुशेखर ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की. इसके बाद उसने खाने-पीने का आयोजन कर ससुराल पक्ष के लोगों को अपने घर बुलाया. भोजन में नींद की दवा मिलाकर सभी को अचेत कर दिया और फिर एक-एक करके पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद वह अपनी ही टैक्सी में सभी शवों को रखकर शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंक आया.

शहर के विभिन्न हिस्सों से एक-एक कर सात शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू की और विभिन्न सूत्रों के आधार पर इंदुशेखर तक पहुँच गई. 

शुरुआती पूछताछ में उसके बयानों में कई विसंगतियाँ पाई गईं, जिससे पुलिस का शक गहरा गया. हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

20 मिनट पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

एक घंटा पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

एक घंटा पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

2 घंटे पहले

नेतन्याहू-ट्रंप
देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल के बीच अब सैन्य मदद नहीं, रक्षा तकनीक की होगी नई डील

3 घंटे पहले

लूला डा सिल्वा- ब्राजील के राष्ट्रपति
देश-विदेश

क्या दक्षिणपंथी लहर पर विराम? अमेरिका से ब्राजील तक बदल रहा सियासी मिजाज

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP