सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

EPFO: न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाया जाए- संसदीय समिति

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 09:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

EPFO
EPFO

नई दिल्ली । डेस्क: बढ़ती महंगाई और चिकित्सा खर्चों के बीच ईपीएफओ (EPFO) पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को संसद में एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश की है, जिसमें ईपीएफ (EPF) के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन राशि को तत्काल बढ़ाने की सिफारिश की गई है. 


समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मौजूदा समय में मिल रही 1,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन में एक सम्मानजनक जीवन जीना लगभग असंभव है.

विज्ञापन


संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में चिंता व्यक्त की है कि 'कर्मचारी पेंशन योजना (EPS), 1995' के तहत पेंशन की राशि लंबे समय से नहीं बढ़ी है, जबकि जीवनयापन की लागत में भारी इजाफा हुआ है. 


रिपोर्ट के अनुसार, 1,000 रुपये की मामूली राशि एक व्यक्ति की बुनियादी जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं है. ऐसे में सरकार को तत्काल एक आपातकालीन बैठक बुलाकर ठोस दिशा-निर्देश तय करने चाहिए ताकि पेंशनभोगियों को वित्तीय राहत दी जा सके.


गौरतलब है कि देशभर के श्रमिक संगठन न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं. 


हाल ही में बुजुर्ग पेंशनभोगियों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया था और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई थी. समिति ने अब सरकार से ईपीएस-95 के आवंटन को बढ़ाने की भी सिफारिश की है ताकि लाखों पेंशनभोगियों को सम्मानजनक गुजारा भत्ता मिल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP