सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बालाघाट में मुठभेड़ः 4 माओवादी मारे गए

मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गए

H

Hupendra Sharma

14 जून 2025, 12:55 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

मुठभेड़
मुठभेड़

बालाघाट | डेस्कः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लगे हुए मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच शनिवार दोपहर को मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने चार माओवादियों को मारने का दावा किया है. जिसमें तीन महिला और एक पुरुष माओवादी शामिल है.


नवागत एसपी आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल में हुई है.

विज्ञापन


सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि पचामा दादर के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी है.


इसी सूचना के आधार पर हॉक फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी.


शनिवार दोपहर को माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस दौरान जवानों की गोलीबारी से चार माओवादी मारे गए.


घटना स्थल से मारे गए माओवादियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं. जिसमें एक ग्रेनेड लॉन्चर और एसएलआर शामिल है.


फिलहाल मुठभेड़ जारी है. साथ ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मारे गए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP