शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

अफ़गानिस्तान में भूकंप, 600 की मौत, 1500 घायल

C

CG Khabar

01 सित. 2025, 02:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

भूकंप
भूकंप

नई दिल्ली । डेस्क: अफ़गानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है. जिसमें अब तक 600 से ज्यादा लोग मरे हैं तथा 1500 से अधिक घायल हुये हैं.


भूकंप का केन्द्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था.


तालिबान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "अब तक किसी भी विदेशी सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए मदद की पेशकश नहीं की है."


गौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान अक्सर जानलेवा भूकंपों की चपेट में आता है, ख़ासकर हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला में, जहाँ भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं.


मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी अफगानिस्तान के नूर गुल, सोकी, वटपुर, मनोगी और चपदारे जिलों और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में रविवार देर रात 11:47 बजे (स्थानीय समय) आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई. 


अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र 8-10 किमी की उथली गहराई पर था, जिसके बाद कम से कम तीन झटके और महसूस किए गए. ननगरहार प्रांत में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि कुनार में सबसे अधिक हताहतों की खबर है. 


कुनार के सूचना प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने बताया कि सैकड़ों घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और दूरदराज के क्षेत्रों से खबरें आने पर मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. 


स्वास्थ्य मंत्री शरफत ज़मान ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के कारण राहत कार्यों में चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन टीमें मौके पर काम कर रही हैं. भूकंप से मिट्टी और पत्थर के बने घर ढह गए, जिसमें कई बच्चों की मौत छत गिरने से हुई. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP