गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: जेडी इस्पात प्लांट में हुए हादसे में मजदूर की मौत, संचालक पर केस दर्ज

दुर्ग के जेडी इस्पात प्लांट में इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान खौलते लोहे की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत. पुलिस ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने पर संचालक शिव कुमार गोयल और ठेकेदार गजानन के खिलाफ केस दर्ज किया.

C

CG Khabar

21 अक्टू. 2026, 06:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 153

जिंदा जलकर मौत
जिंदा जलकर मौत

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रसमड़ा स्थित जेडी इस्पात प्लांट में इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुए भयंकर हादसे में एक मजदूर की जान चली गई. बिहार के श्यामपुर निवासी मृतक संतोष कुमार श्रीवास्तव 17 अक्टूबर की देर रात करीब 1 बजे प्लांट में काम पर तैनात थे. इसी दौरान अचानक मशीन से लगभग 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान का अत्यधिक उबलता हुआ मेटल छलककर बाहर गिर गया, जिसकी सीधी चपेट में आने से संतोष श्रीवास्तव बुरी तरह झुलस गए. 

घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों की मदद से उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

इस भयावह घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फुटेज में हादसे के तुरंत बाद झुलसी हालत में पीड़ित सीढ़ियों से नीचे उतरकर खुद को बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंजोरा चौकी पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान कारखाने में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और गंभीर लापरवाही बरते जाने की बात उजागर हुई है.

सुरक्षा तंत्र में पाई गई इस बड़ी चूक को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस प्रशासन ने जेडी इस्पात प्लांट के संचालक शिव कुमार गोयल और ठेकेदार गजानन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है.

फिलहाल पुलिस टीम हादसे से जुड़े तमाम वैधानिक पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

6 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

6 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

11 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

12 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

12 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP