दुर्ग: रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर ED का छापा
दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े दो प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई बिजनेसमैन विश्वास गुप्ता और सजल जैन के आवासीय परिसरों पर चल रही है.
मौके पर 12 से अधिक अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड्स की गहनता से पड़ताल करने में जुटी हुई है.
कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं और दोनों ही लोकेशनों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है.
गौरतलब है कि इन दोनों व्यवसायियों के ठिकाने पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं. इससे पूर्व आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमें भी इनके खिलाफ जांच और छापेमारी की कार्रवाई कर चुकी हैं.