बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

दुर्ग जिले के समोदा गांव में देर रात सांस्कृतिक आयोजन के दौरान 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा है.

C

CG Khabar

11 नव. 2026, 07:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 34

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

दुर्ग । डेस्क: दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी अंतर्गत समोदा गांव में मंगलवार देर रात आयोजित रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम के दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना घटी है. वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. 

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं मामले में शामिल एक अन्य फरार युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है.

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए नाबालिग बच्ची के बयान से घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है. जांच में पता चला है कि गोवर्धन पूजा के उपरांत चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन युवक बच्ची को अपने साथ ले गए थे. 

वहां उनमें से एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जबकि बाकी दोनों युवक उस दौरान आसपास के लोगों पर निगरानी रख रहे थे. पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि दुष्कर्म का आरोप मुख्य रूप से एक ही युवक पर है.

मासूम के बयान के आधार पर कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर हुए हैं, जिसके तहत पुलिस अन्य दोनों युवकों की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है. इन सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

एक घंटा पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

5 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

11 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

12 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार हुई ₹1.63 करोड़ की ट्रैवल ठगी की आरोपी मैरी लोपेज

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP