बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शिरकत करेंगे. वहीं तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगी.

C

CG Khabar

11 नव. 2026, 08:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 46

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी

रायगढ़ । संवाददाता: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता तथा पदाधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी. उनकी उपस्थिति को देखते हुए आयोजन और सुरक्षा संबंधी तमाम व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. 

इसी सिलसिल में राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार को धरमजयगढ़ का दौरा करेंगी.

अपने इस प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी कार्यक्रम स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगी. इसके बाद वे प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगी, जिसमें वे आयोजन की पूरी रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP