बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: पटाखा न देने पर नाबालिग ने टांगी मार युवक को उतारा मौत के घाट

पटाखे के मामूली विवाद में युवक की दर्दनाक हत्या, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार.

C

CG Khabar

11 नव. 2026, 06:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 47

कुल्हाड़ी से हत्या- कोरबा
कुल्हाड़ी से हत्या- कोरबा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जिले के बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटमोरगा मड़ाई गांव में पटाखा न देने की बात पर भड़के एक नाबालिग ने युवक की टांगी और डंडे से हमला कर जान ले ली. इस वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बोधराम बिंझवार गांव की राशन दुकान से खरीदारी करने के बाद घर वापस आ रहा था. उसके पास राशन के सामान के साथ पटाखे भी थे. 

रास्ते में गांव का ही एक नाबालिग उससे मिला और फोड़ने के लिए पटाखा मांगने लगा. जब बोधराम ने पटाखे देने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी गुस्से से भर उठा. 

आक्रोश में आकर उसने बोधराम पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. 

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद बांगो पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

मामले का आधिकारिक खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि यह पूरी घटना 8 तारीख की है. 

उन्होंने जानकारी दी कि शुरूआती जांच और पूछताछ में पटाखा और शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात स्पष्ट हुई है. आवेश में आकर ही नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम दिया. 

बांगो थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

45 मिनट पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक घंटा पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार हुई ₹1.63 करोड़ की ट्रैवल ठगी की आरोपी मैरी लोपेज

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

सरगुजा: जंगल में 8 वर्षीय लापता मादा हाथी का शव मिला, अवैध बिजली के तार से मौत

एक घंटा पहले

हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP