शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

तेलंगाना: जाति के नाम पर शादी से इनकार, दलित महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या

C

CG Khabar

06 जन. 2026, 03:05 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

आत्महत्या
आत्महत्या

हैदराबाद । डेस्क: तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक 23 वर्षीय दलित हाउस सर्जन ने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे की वजह एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा शादी से इनकार करना बताया जा रहा है. 


पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में जातिगत भिन्नता का हवाला देते हुए शादी करने से मना कर दिया.


पीड़िता सिद्दीपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थी, जहाँ उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. 3 जनवरी को आरोपी के इनकार से आहत होकर उसने हॉस्टल के कमरे में खुद को herbicide का इंजेक्शन लगा लिया. 


इलाज के दौरान 4 जनवरी की सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.


मृतक छात्रा एक बेहद गरीब पृष्ठभूमि से आती थी और उसने अपनी मेहनत के दम पर एमबीबीएस तक का सफर तय किया था. 


वह न केवल पढ़ाई बल्कि खेलकूद में भी अव्वल थी. 


पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP