शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

क्या फीफा अध्यक्ष ने महिला कर्मचारी को मोटी रकम दिया था

C

CG Khabar

08 अग. 2026, 06:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

फीफा अध्यक्ष
फीफा अध्यक्ष

नई दिल्ली । डेस्क: फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने उवेफा के महासचिव पद पर रहते हुए एक महिला कर्मचारी के साथ कथित संबंधों और उसे मोटी रकम दिए जाने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. इन्फेंटिनो के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और मानहानिकारक बताया है. 


प्रवक्ता का कहना है कि इन्फेंटिनो के व्यवहार को लेकर कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी. हालांकि, दूसरी ओर उवेफा ने एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि संबंधित महिला को नियमों के तहत ही डिपार्चर पेमेंट और एमबीए कोर्स के लिए फीस दी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को छह अंकों की बड़ी धनराशि का भुगतान किया गया था.


यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब 56 वर्षीय इन्फेंटिनो पहले से ही फीफा प्रतियोगिताओं के शेयर निजी निवेशकों को बेचने की योजनाओं को लेकर भारी विरोध का सामना कर रहे हैं. 


उवेफा ने इन्फेंटिनो के नेतृत्व पर से अपना भरोसा उठने की बात कहते हुए विश्व कप के बहिष्कार तक की चेतावनी दे दी है, जबकि नॉर्वेजियन फुटबॉल फेडरेशन ने उनसे तुरंत इस्तीफे की मांग की है. 


हालांकि, इस घमासान के बीच मेक्सिको, अर्जेंटीना और अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (CAF) जैसे प्रमुख फुटबॉल संघ इन्फेंटिनो के समर्थन में उतर आए हैं. आगामी मार्च में होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इन्फेंटिनो फिलहाल एकमात्र उम्मीदवार बने हुए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP