शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ननों की गिरफ्तारी पर लोकसभा में चर्चा की मांग

C

CG Khabar

28 जुल. 2025, 08:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली । डेस्क: छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर केरल की ननों पर कथित हमले और गिरफ्तारी की घटना के बाद केरल से दिल्ली तक बहस जारी है. कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन ने इस मामले को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दायर किया है, जिसमें इस घटना पर तत्काल चर्चा और सरकार से जवाब की मांग की गई है.


सांसद ने अपने प्रस्ताव में कहा कि ननों पर यह हमला, जिसमें उन्हें अपनी धार्मिक पोशाक (तिरु वस्त्र) छिपाने के लिए मजबूर किया गया, न केवल धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भी खतरा है. 


उन्होंने सरकार से इस घटना पर बयान देने और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.


इस बीच, कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. 


कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के अनुसार, ननों के पास अभिभावकों की लिखित अनुमति थी, इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. 


संगठन ने इसे महिलाओं की गरिमा और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त न करने की बात कही.


सांसद हिबी ईडन ने जोर देकर कहा कि सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिये और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी उपाय करने होंगे. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP