सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली में 13 साल की नाबालिग बच्ची को जबरन शराब पिलाकर रेप

C

CG Khabar

25 दिस. 2025, 03:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

रेप
रेप

नई दिल्ली । डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 13 साल की एक नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. उत्तर दिल्ली के उपनगरीय इलाके में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 


पकड़े गए आरोपियों में से एक बैंक कर्मचारी है और दूसरा स्थानीय स्तर पर एक सैलून चलाता है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार की है जब दोनों आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर एक खाली घर में ले जाकर पहले उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दरिंदगी की. 


इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पिता ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनकी बेटी नशे की हालत में घर लौटी है और किसी ने उसे जबरन शराब पिलाई है. 


शुरुआती जांच में यह मामला केवल शराब पिलाने का लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया, तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी.


उत्तर दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के बाद मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

4 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

7 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

7 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

8 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

12 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP