शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

केन्द्रीय कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा

C

CG Khabar

18 अप्रै. 2026, 09:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

रुपया
रुपया

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्र सरकार ने शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा. 


गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर में DA को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था, जिसे 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था. 


सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में, महंगाई की मार को कम करने और कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनाए रखने के लिए DA और DR (महंगाई राहत) में संशोधन करती है. 


यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम मूल वेतन को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने की मांग कर रहे हैं.


कर्मचारियों के अलावा, कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे और समुद्री सुरक्षा को लेकर भी दो बड़े ऐलान किए हैं. 


सरकार ने 13,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ 'सॉवरेन मैरीटाइम फंड' को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य भारतीय ध्वज वाले और भारत से जुड़े जहाजों को किफायती बीमा कवर प्रदान करना है. 


इसके साथ ही, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' (PMGSY) को 2028 तक विस्तार देने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है. इन फैसलों से न केवल लाखों सरकारी परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि देश के लॉजिस्टिक्स और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP