शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

वंदे भारत ट्रेन में RSS गान पर विवाद, केरल CM ने की कड़ी निंदा

C

CG Khabar

09 नव. 2025, 07:12 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

पी विजयन
पी विजयन

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'गान गीत' गाए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दक्षिणी रेलवे के इस कृत्य को "अत्यंत निंदनीय" और "अस्वीकार्य" करार दिया है.


यह घटना एर्नाकुलम से ट्रेन के रवाना होने के तुरंत बाद हुई, जिसका वीडियो दक्षिणी रेलवे ने पहले 'देशभक्ति गीत' के रूप में एक्स पर अपलोड किया और फिर विवाद होने पर हटा लिया. 


हालांकि, बाद में रेलवे ने वीडियो को दोबारा पोस्ट करते हुए कहा कि बच्चों ने अपने स्कूल (सरस्वती विद्यानिकेतन पब्लिक स्कूल, जो संघ से जुड़े ट्रस्ट द्वारा संचालित है) का गीत प्रस्तुत किया.


विजयन ने ट्वीट किया कि सरकारी कार्यक्रम में "अन्य धर्मों के खिलाफ नफरत और सांप्रदायिक विभाजनकारी राजनीति फैलाने वाले" RSS गीत को शामिल करना संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है. 


उन्होंने कहा कि दक्षिणी रेलवे ने इस वीडियो को 'देशभक्ति गीत' कहकर भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का भी मज़ाक उड़ाया है. यह विवाद ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस बीजेपी पर आधिकारिक आयोजनों में RSS विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP