रवि, 01 नव. 2026

CGKhabar

पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक पिल: संबंध बनाने से 30 मिनट पहले लें, 8 घंटे बेअसर रहेंगे शुक्राणु

कंडोम के अलावा अब पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोली आ रही है. शोधकर्ताओं का दावा है कि संबंध बनाने से 30 मिनट पहले यह गोली खाने से 7 से 8 घंटे के लिए शुक्राणुओं की गति थम जाएगी, जिससे गर्भधारण का जोखिम कम होगा.

C

CG Khabar

01 नव. 2026, 12:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 77

AI Generated Photo
AI Generated Photo

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका की वेइल कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता पुरुषों के लिए एक गर्भनिरोधक गोली (मेल कंट्रासेप्टिव पिल) तैयार कर रहे हैं. शोधकर्ताओं का दावा है कि इस टैबलेट को असुरक्षित यौन संबंध बनाने से 30 मिनट पहले खाने पर यह 7 से 8 घंटे के लिए शुक्राणुओं की गति को रोक देगी. 

इससे पुरुषों के पुरुषत्व, शुक्राणु उत्पादन या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्राव पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. दवा का असर खत्म होते ही प्रजनन क्षमता फिर से सामान्य हो जाएगी.

यह दवा शरीर में 'एसएसी' (SAC) नामक एंजाइम के स्राव को अस्थायी रूप से रोककर काम करती है, जो शुक्राणुओं को तैरकर अंडाणु तक पहुंचने में मदद करता है. 

इसके रुकने से शुक्राणु अपनी गतिशीलता खो देते हैं और सीमित समय के लिए अंडाणु तक नहीं पहुंच पाते हैं. इससे वीर्य स्खलन और यौन अनुभव में कोई बाधा नहीं आती है.

अमरीका की सरकारी शोध संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मंजूरी के बाद इसका इंसानों पर क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है, जिसमें यह 90 प्रतिशत तक सफल रहा है. 

इसके साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बेहद कम माना जा रहा है. हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी के लिए पूरी तरह सुरक्षित होने की जांच के कारण इस दवा को बाजार में आने में अभी थोड़ा समय लगेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP