शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: आरक्षक देवनारायण सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन

C

CG Khabar

13 सित. 2026, 02:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

 देवनारायण सिंह
देवनारायण सिंह

जशपुर । संवाददाता: रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती जशपुर एसडीओपी कार्यालय के आरक्षक देवनारायण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. वह लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और डॉक्टरों द्वारा उनके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी. हालांकि, 10 सितंबर को शल्य चिकित्सा से ठीक पहले अस्पताल परिसर में हुई एक अनहोनी में उन्होंने दम तोड़ दिया. 


इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूरे मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी गई है. पुलिस प्रशासन अस्पताल में भर्ती होने से लेकर घटना के समय तक के सभी पहलुओं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके.

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि इस दुखद घटना से महज एक सप्ताह पूर्व आरक्षक ने अपनी 20 वर्षों की पुलिस सेवा पूरी होने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने की इच्छा जताई थी. 


उन्होंने अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और महकमे में बढ़ते काम के दबाव को लेकर भी खुलकर बात की थी. देवनारायण सिंह के असमयिक निधन की खबर मिलते ही जशपुर पुलिस विभाग और उनके सहकर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

19 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP