रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को बताया विफल

C

CG Khabar

22 अप्रै. 2026, 07:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार की विदेश नीति को पूरी तरह 'विफल' करार देते हुए आरोप लगाया कि 2008 के मुंबई हमलों के बाद वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान आज फिर से अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल कर रहा है.


जयराम रमेश ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हमले को याद किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. 

विज्ञापन


उन्होंने हमले में शहीद हुए उन स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की बहादुरी को नमन किया जिन्होंने पर्यटकों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. 


कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के उस बयान का भी हवाला दिया जिसमें इसे एक 'इंटेलिजेंस फेल्योर' माना गया था और सवाल उठाया कि इस स्वीकारोक्ति के बाद अब तक क्या ठोस कार्रवाई की गई.


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है और वहां सेना का शासन प्रभावी है, इसके बावजूद भारत की कूटनीतिक कमजोरी के कारण पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर जगह मिल रही है. 


रमेश ने कहा कि देश की विदेश नीति में तत्काल 'रीसेट' की जरूरत है, हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि मौजूदा सरकार से ऐसे किसी बदलाव की उम्मीद कम ही है. 


गौरतलब है कि पिछले साल हुए इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे को ध्वस्त कर दिया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP