सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक: कोरबा की अवंतिका तिवारी हुईं शामिल

दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा से यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अवंतिका तिवारी शामिल हुईं. बैठक में संगठन मजबूती और आगामी आंदोलनों पर चर्चा हुई.

C

CG Khabar

19 अक्टू. 2026, 11:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

कोरबा । संवाददाता: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व देखने को मिला. यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अवंतिका तिवारी इस उच्चस्तरीय मंथन में शामिल हुईं, जहाँ आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. 

बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी का आधार मजबूत करने और नए युवाओं को जोड़कर व्यापक स्तर पर आंदोलनों व पदयात्राओं की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष बल दिया गया.

इस दौरान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भावी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की, वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने संगठन के वर्तमान कार्यों का विवरण साझा किया.

बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी रही. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने युवा प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें जनहित के मुद्दों पर आक्रामक ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े मंच पर अवंतिका तिवारी की उपस्थिति से छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. स्थानीय नेताओं का मानना है कि केंद्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण चर्चा में जिले के युवा नेतृत्व की यह सहभागिता क्षेत्र के अन्य युवा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP