शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा 'चीनी सत्याग्रह' की घोषणा

C

CG Khabar

30 अग. 2026, 02:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

दीपक बैज
दीपक बैज

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगाई और चीनी के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्यव्यापी 'चीनी सत्याग्रह' आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. इस विरोध प्रदर्शन की तुलना महात्मा गांधी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह से करते हुए बैज ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और महंगाई के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी.


दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को तीन-चार महीने पहले से ही चीनी की कीमतें बढ़ने की आशंका थी, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने दावा किया कि महंगाई के जरिए सरकार ने जनता से करीब 36,000 करोड़ रुपये वसूले हैं.


कांग्रेस नेता के अनुसार, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने से घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति कम हुई है, जिससे खुदरा कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. इसके साथ ही उन्होंने एथेनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों में तकनीकी खराबी आने की बात भी कही.


महंगाई के अलावा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के प्रस्ताव पर भी कड़ा एतराज जताया. बैज ने कहा कि यूसीसी लागू होने से आदिवासी समुदायों की परंपराओं, अधिकारों और उनकी स्वायत्तता को सीधा खतरा पहुंचेगा. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों और उनके कल्याण से कोई समझौता नहीं करेगी. आने वाले दिनों में इस राज्यव्यापी आंदोलन को शुरू करने के लिए कांग्रेस अंतिम चरण की तैयारियों में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP