शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹42 महंगा, आम जनता प्रभावित होगी

C

CG Khabar

01 जून 2026, 06:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

LPG Commercial
LPG Commercial

नई दिल्ली । डेस्क: देश में महंगाई की मार झेल रही जनता और छोटे कारोबारियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. सोमवार को कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹42 की बढ़ोतरी कर दी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 से बढ़कर अब ₹3,113.50 हो गई है. 


हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह ₹913 पर स्थिर है.


होटल-रेस्टोरेंट से लेकर ठेले-खोंमचे वालों पर संकट


कमर्शियल गैस के दामों में हुई इस ताजा बढ़ोतरी का सीधा और सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और खान-पान के व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पड़ने जा रहा है. पहले से ही कमर्शियल गैस की ऊंची कीमतों से परेशान छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी और ठेले-खोंमचे वालों के सामने अब अपनी आजीविका चलाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. इस बढ़ोतरी के कारण लागत बढ़ने से अब होटलों और रेस्टोरेंट में खाना महंगा होना तय माना जा रहा है.


छात्रों और अभिभावकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर


इस मूल्य वृद्धि का एक दूसरा और बेहद संवेदनशील पहलू उन छात्र-छात्राओं से जुड़ा है जो अपने घरों से दूर रहकर पढ़ाई या कोचिंग कर रहे हैं. होटलों, ढाबों और टिफिन सेवाओं के दाम बढ़ने से इन छात्रों को अब खाने के लिए अधिक जेब ढीली करनी होगी.


बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं का मासिक खर्च बढ़ने का सीधा वित्तीय दबाव उनके अभिभावकों पर पड़ेगा, जिन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और रहने के खर्च के लिए अब अतिरिक्त बजट की व्यवस्था करनी होगी. कुल मिलाकर, भले ही घरेलू रसोई गैस के दाम न बढ़े हों, लेकिन कमर्शियल गैस की इस बढ़ोतरी का चौतरफा असर आम आदमी की थाली और मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट पर दिखने लगेगा.


शादी-पार्टियों का खर्च बढ़ जाएगा


इसके एस बढ़ोतरी का असर कैटरिंग सर्विस पर भी पड़ेगा. पहले से ही महंगे होते प्रति प्लेट के दाम अब और बढ़ा दिये जाएंगे.


कुल मिलाकर देखने से इस बढ़ोतरी का असर आम जनता ही पड़ने वाला है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP