शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में सह-पायलट ने कैप्टन को चाकू घोंपा

C

CG Khabar

30 सित. 2026, 02:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

फ्लाईदुबई
फ्लाईदुबई

नई दिल्ली । डेस्क: दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की उड़ान संख्या 1073 में हवा में एक सनसनीखेज आतंकी साजिश का मामला सामने आया है. उड़ान के दौरान सह-पायलट ने विमान पर नियंत्रण पाने और उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की नीयत से कैप्टन पर जानलेवा हमला कर दिया. 


इस अचानक हुए हमले के बाद कॉकपिट में अफरा-तफरी मच गई और 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा बोइंग 737 मैक्स विमान पलक झपकते ही 17,000 फीट नीचे गिर गया.


घटना के वक्त विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे, जिनमें कई इजराइली नागरिक भी शामिल थे. स्थिति बिगड़ते देख विमान में मौजूद कुछ यात्रियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए आरोपी सह-पायलट को दबोच लिया और उसे बांध दिया. 


इसके बाद सादे कपड़ों में यात्रा कर रहे दो अन्य पायलटों ने विमान की कमान संभाली. कॉकपिट से पहले आपातकाल (7700) और फिर अपहरण (7500) का अंतरराष्ट्रीय स्क्वॉक कोड जारी किया गया, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया.


इस घटना के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजराइली वायु सेना ने अपने लड़ाकू विमान रवाना कर दिए थे, वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने आपात बैठक कर हालात का जायजा लिया. 


विमान से सामने आए वीडियो में कैप्टन लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े दिखे, जबकि यात्री मदद की गुहार लगाते नजर आए. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और घायल कैप्टन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इजराइली अधिकारी अपने सऊदी समकक्षों के संपर्क में हैं ताकि यात्रियों की वतन वापसी सुनिश्चित की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP