अमरीकी नीतियों में दोहरा मापदंड- पीपुल्स डेली
अमरीकी नीतियों में दोहरा मापदंड- Peoples Daily
नई दिल्ली । डेस्क: अमरीका ने हाल के वर्षों में चीन पर 'अधिक उत्पादन क्षमता' और 'अत्यधिक सब्सिडी' के निराधार आरोप लगाये हैं. यह कहना है चीन के पीपुल्स डेली का. हालांकि, विश्व व्यापार संगठन के नियमों को कमजोर करने के लिये टैरिफ और भेदभावपूर्ण सब्सिडी का उपयोग करने में अमरीका स्वयं विश्व का अग्रणी देश है.
हाल के वर्षों में, अमरीकी सरकार ने चिप्स एंड साइंस एक्ट और इन्फ्लेशन रिडक्शन एक्ट जैसे कानूनों को लागू किया है, जिनके तहत इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, और स्वच्छ ऊर्जा उद्योगों को समर्थन देने के लिए सैकड़ों अरब डॉलर की सब्सिडी आवंटित की गई है.
हाल ही में ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट में भी अमरीका में सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश को बढ़ावा देने वाले प्रावधान शामिल हैं, जो कर छूट और प्रोत्साहन के माध्यम से औद्योगिक विकास को निर्देशित करने का प्रयास करते हैं.
चीन के पीपुल्स डेली का आरोप है कि यह एक स्पष्ट दोहरा मापदंड है कि अमरीका अपनी घरेलू उद्योगों के लिये भारी सब्सिडी प्रदान करने वाली नीतियों को लागू करता है, जबकि अन्य देशों की सब्सिडी को "अनुचित प्रतिस्पर्धा" के रूप में निंदा करता है.
इस खबर के साथ पीपुल्स डेली ने एक कार्टून भी बनाया है. जिसमें अणरीकी दोहरी नीति को प्रदर्शित किया गया है.