शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

चीन ने UNSC में इसराइल की निंदा की

C

CG Khabar

14 जून 2025, 03:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

चीन ने UNSC में इसराइल की निंदा की

नई दिल्ली । डेस्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की हालिया बैठक में चीन ने इसराइल की सैन्य कार्रवाई की तीखी की है. आलोचना करते हुए इसे ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करार दिया. चीन के प्रतिनिधि फू कोंग ने कहा कि इस कदम से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है और ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते (JCPOA) की संभावनायें और भी कमजोर हो सकती हैं.


चीन ने इसराइल से तुरंत सैन्य गतिविधियां बंद करने की अपील की ताकि हालात नियंत्रण से बाहर न जायें. फू कोंग ने यह भी स्पष्ट किया कि परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के अंतर्गत ईरान को शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के उपयोग का जो अधिकार मिला है, उसका पूरी तरह सम्मान होना चाहिये.


गौरतलब है कि चीन और ईरान के बीच ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी है. हाल ही में चीन ने ईरान और रूस के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को बीजिंग बुलाकर परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की थी, जहां प्रतिबंध हटाने की भी मांग की गई थी.


इसराइल-ईरान तनाव में कौन किसके साथ?


ईरान के समर्थन में: चीन, रूस, कुछ हद तक तुर्की और वैश्विक दक्षिण के कई देश ईरान की संप्रभुता और परमाणु अधिकारों के पक्ष में खड़े हैं.


इसराइल के समर्थन में: अमरीका और उसके यूरोपीय सहयोगी देश, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित हैं और इसराइल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.


तटस्थ या संतुलन बनाये रखने वाले देश: भारत, ब्राज़ील जैसे देश जो रणनीतिक साझेदारियों को संतुलित रखकर कूटनीतिक दूरी बनाये रखते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP