चीन ने बनाया दुनिया का सबसे तेज़ संचार सिस्टम: 6G की राह हुई आसान
बीजिंग । डेस्क: चीनी वैज्ञानिकों ने संचार तकनीक की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक ऐसा एकीकृत सिस्टम विकसित किया है, जिसने डेटा ट्रांसमिशन स्पीड के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
प्रतिष्ठित जर्नल 'नेचर' में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, पीकिंग यूनिवर्सिटी और शंघाईटेक यूनिवर्सिटी सहित कई प्रमुख संस्थानों की एक टीम ने ऑप्टिकल फाइबर और वायरलेस नेटवर्क को एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोड़ने में सफलता प्राप्त की है.
यह नया सिस्टम सिंगल-चैनल के माध्यम से ऑप्टिकल फाइबर पर 512 Gbps और वायरलेस पर 400 Gbps की अविश्वसनीय गति से डेटा भेज सकता है. वर्तमान 5G मानक की तुलना में इसकी बैंडविड्थ क्षमता दस गुना से भी अधिक है.
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह तकनीक 6G नेटवर्क के भविष्य को आकार देगी, जिससे एआई डेटा सेंटर्स और अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट की मांग को पूरा किया जा सकेगा.
इस सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी इसकी ऊर्जा दक्षता और मौजूदा नेटवर्क के साथ आसानी से जुड़ने की क्षमता है, जो इसे भविष्य के वायरलेस डेटा सेंटर्स और बेस स्टेशनों के लिए एक क्रांतिकारी कदम बनाती है. Symbolic Photo