सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ ट्रायबल यूथ होस्टल में 200 सीटें

C

CG Khabar

18 दिस. 2025, 01:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

ट्रआयबल यूथ हॉस्टल छत्तीसगढ़
ट्रआयबल यूथ हॉस्टल छत्तीसगढ़

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के प्रशासनिक सेवा में जाने के सपनों को अब और मजबूती मिलेगी. देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित 'ट्रायबल यूथ हॉस्टल' में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है. इस निर्णय से समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.


विस्तार के बाद अब इस हॉस्टल में कुल 200 सीटों का आवंटन इस प्रकार किया गया है:

विज्ञापन


अनुसूचित जनजाति (ST): 100 सीटें


अनुसूचित जाति (SC): 60 सीटें


अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 40 सीटें


वर्तमान में 165 विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. बता दें कि वर्ष 2013-14 में शुरू हुई इस योजना के माध्यम से अब तक 164 विद्यार्थी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं.


प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि इस हॉस्टल के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है. हाल ही में घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के मुख्य परीक्षा (Mains) के परिणामों में यहाँ के दो छात्र प्रकाश पटेल एवं हरविंदर सिंह ने सफलता अर्जित की है. ये दोनों अभ्यर्थी अब साक्षात्कार (Interview) चरण के लिए चयनित हुए हैं.


ट्रायबल यूथ हॉस्टल में प्रवेश 'प्राक्चयन परीक्षा' (Entrance Exam) के माध्यम से होता है. चयनित विद्यार्थियों को दिल्ली जैसे शहर में निम्नलिखित सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क मिलती हैं:


आवास एवं पौष्टिक भोजन: सुरक्षित निवास और बेहतर खान-पान.


अध्ययन का माहौल: आधुनिक अध्ययन कक्ष और समृद्ध पुस्तकालय.


कोचिंग और मार्गदर्शन: प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में प्रवेश और विशेषज्ञों द्वारा नियमित मार्गदर्शन.


यह हॉस्टल समाज के वंचित वर्ग के युवाओं के लिए एक वरदान साबित हो रहा है, जहाँ वे बिना किसी आर्थिक बोझ के देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP