रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सुकमा में 15 माओवादियों का सरेंडर

C

CG Khabar

24 नव. 2025, 01:17 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली सरेंडर
नक्सली सरेंडर

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार 24 नवंबर 2025 को 48 लाख के ईनामी 15 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है. 


इन माओवादियों ने सरेंडर सुकमा पुलिस अधीक्षक के सामने किया है.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले माओवादियों में पीएलजीए बटालियन नंबर- 01 में सक्रिय 4 हार्डकोर माओवादी भी हैं. 


इन 15 सरेंडर करने वाले माओवादियों में 5 महिला माओवादी भी शामिल हैं.


पुलिस ने बताया कि PLGA बटालियन नंबर 1 के चार हार्डकोर कैडर - माडवी सन्नी (28), उनकी पत्नी सोदी हिडमे (25), सूर्य्यम उर्फ रव्वा सोमा (30) और उनकी पत्नी मीना उर्फ माडवी भीमे (28) ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है. इन चारों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था. 


आत्मसमर्पण करने वालों में दो अन्य एरिया कमेटी सदस्य भी शामिल हैं, जिन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था. 


इनके अलावा, एक माओवादी पर 3 लाख रुपये का, जबकि दो अन्य पर क्रमश: 2 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का इनाम था. 


आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई है और उन्हें सरकार की नीति के अनुसार आगे पुनर्वासित किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP