छत्तीसगढ़ के स्कूलों का समय बदला
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान को देखते हुये स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है. मंगलवार से स्कूल सुबह की पाली में लगेंगे.
छत्तीसगढ़ में बढ़े हुए तापमान में कोई खास कमी नहीं होने और उमस के प्रकोप को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को मद्देनज़र यह बड़ा निर्णय लिया है.
शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालायें जो 16 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी हैं, अब 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रातः 7: 00 बजे से 11: 00 बजे तक संचालित की जायेंगी. यह भी शासन ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 23 जून 2025 से सभी स्कूलों का संचालन सामान्य समयानुसार किया जायेगा.
छत्तीसगढ़ शासन ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 23 जून 2025 से सभी स्कूलों का संचालन सामान्य समयानुसार किया जायेगा.