शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में कुल्हाड़ी से तीन लोगों की हत्या

C

CG Khabar

25 फ़र. 2026, 08:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

कुल्हाड़ी से हत्या
कुल्हाड़ी से हत्या

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के डोंगरपाली क्षेत्र के झाल गांव में मंगलवार तड़के पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने पड़ोसी और रिश्तेदार के घर में घुसकर सो रहे परिवार पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में 9 साल के मासूम बच्चे समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला और एक बुजुर्ग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.


पुलिस के अनुसार, आरोपी तुलसी सारथी (26) तड़के करीब 3 बजे अपने पड़ोसी राजेश सारथी के घर में घुसा और सोते हुए परिवार पर हमला कर दिया. 


मृतकों की पहचान मांडो बाई सारथी (62), राजेश सारथी (36) और प्रशांत सारथी (9) के रूप में हुई है. वहीं, राजेश की गर्भवती पत्नी शकुंतला सारथी और पिता कुमार साई सारथी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. 


घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंजनेय वार्ष्णेय और एएसपी निमिषा पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए.


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर पास के जंगल के तालाब से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. 


शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले पांच सालों से विवाद चल रहा था, हालांकि पुलिस हत्या के सटीक कारणों की गहराई से जांच कर रही है. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP