रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में सर्कस से 5 कुत्ते रेसक्यू

C

CG Khabar

07 अप्रै. 2026, 01:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

सर्कस के कुत्ते
सर्कस के कुत्ते

सक्ती । डेस्क: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अवैध रूप से सर्कस में करतब दिखाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पांच कुत्तों को पेटा (PETA) इंडिया, एक स्थानीय एनजीओ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद बचा लिया गया है. यह कार्रवाई डभरा मेला में लगे 'ज्योति सर्कस' के उस वीडियो फुटेज के सामने आने के बाद की गई, जिसमें इंडियन स्पिट्ज़ नस्ल के कुत्तों से जबरन प्रदर्शन कराया जा रहा था.


पेटा इंडिया के अनुसार, इन कुत्तों का इस्तेमाल बिना अनिवार्य 'परफॉर्मिंग एनिमल्स रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट' के किया जा रहा था, जो पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक है. 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा गया कि रिंगमास्टर के इशारों पर चार कुत्तों को अपने पिछले पैरों पर चलने के लिए मजबूर किया जा रहा था. 


रेसक्यू किए गए पांचों कुत्तों को अब पुनर्वास केंद्र भेजा गया है, जहां से उन्हें गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. 


पेटा इंडिया की किरन आहूजा ने बताया कि सर्कस के जानवर तनावपूर्ण प्रशिक्षण और जंजीरों में बंधे रहने के कारण बेहद दयनीय स्थिति में रहते हैं. सकती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर की त्वरित सहायता से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, हालांकि पुलिस ने अभी तक सर्कस प्रबंधन के खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP