शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

C

CG Khabar

17 सित. 2025, 03:52 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

नारी-सशक्त परिवार
नारी-सशक्त परिवार

रायपुर । संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए.


प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ मां सशक्त समाज की आधारशिला है. इस अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जहां टीबी, एनीमिया और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त जांच और दवाइयां उपलब्ध होंगी. उन्होंने महिलाओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की.


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा. 


उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान और सिकल सेल एनीमिया मिशन की उपलब्धियों की सराहना की. 


इस दौरान पोषण कैलेंडर का विमोचन, मेधावी छात्राओं का सम्मान और पोषण रथ को हरी झंडी दिखाई गई. 


मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चंदन का पौधा भी लगाया.


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP