छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली । डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार, 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं की संभावना है.
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, और अगले कुछ दिनों में इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है.
आईएमडी ने इस अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है.
छत्तीसगढ़ में अब तक 1068.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1068.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है.
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1491.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है. बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है.
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 921.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 827.1 मि.मी., गरियाबंद में 978.6 मि.मी., महासमुंद में 842.8 मि.मी. और धमतरी में 962.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1099.1 मि.मी., मुंगेली में 1059.1 मि.मी., रायगढ़ में 1315.1 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1029.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1305.2 मि.मी., सक्ती में 1210.2 मि.मी., कोरबा में 1077.7 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1011.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 806.0 मि.मी., कबीरधाम में 766.9 मि.मी., राजनांदगांव में 888.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1252.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 792.0 मि.मी. और बालोद में 1096.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 739.4 मि.मी., सूरजपुर में 1120.2 मि.मी जशपुर में 1037.6 मि.मी., कोरिया में 1175.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1056.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1460.2 कोंडागांव जिले में 986.9 मि.मी., कांकेर में 1179.9 मि.मी., नारायणपुर में 1265.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1422.0 मि.मी., सुकमा में 1141.6 मि.मी. और बीजापुर में 1456.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है.
Orange Alert
अब हम यह जान लेते हैं कि मौसम विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले ऑरेंज अलर्ट का क्या मतलब होता है, तो आपको बता दें कि यह तब जारी किया जाता है, जब मौसम का स्तर अधिक गड़बड़ होता है. इस स्थिति में आंधी-तूफान व तेज बारिश की भी संभावना होता है.
ऐसे में अलर्ट के तहत लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने के लिए सतर्क किया जाता है.
Yellow Alert
अब हम यह जान लेते हैं कि यलो अलर्ट का मतलब क्या होता है, तो आपको बता दें कि यलो अलर्ट मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए जारी किया जाता है.
इस अलर्ट के तहत लोगों को लगातार मौसम की अपडेट लेने की सलाह दी जाती है.
Red Alert
मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब मौसम बहुत अधिक खराब होता है.
इसका मतलब यह हुआ कि यदि बहुत तेज बारिश होने की संभावना हो या फिर बादल फटने तक की आशंका होती है, तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है. क्योंकि, इस स्थिति में जान-माल का अधिक नुकसान हो सकता है. ऐसे में इस स्थिति में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए.